RBSE 12th Result OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, छात्रों का इंतजार खत्म
RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 31 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं के विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं।
यह पहली बार है जब राजस्थान बोर्ड ने मार्च के महीने में ही 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल परीक्षा में लगभग 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
आप नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं
रिजल्ट देखने के स्टेप्स
Step 1- आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
Step 2- होमपेज पर “Main Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3- अपनी स्ट्रीम (Science, Arts या Commerce) का चयन करें।
Step 4- अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
Step 5- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
Step 6- भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

